मधेपुरा: राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर मधेपुरा में विभिन्न खेलों का किया गया आयोजन, खिलाड़ियों को किया गया पुरस्कृत
राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर मधेपुरा के बीपी मंडल इंडोर स्टेडियम में कराटे, बैडमिंटन एवं शतरंज तथा टाउन हॉल में टेबल टेनिस खेल का आयोजन किया गया। सभी खेलों में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को अपर समाहर्ता विभागीय जांच शिशिर कुमार मिश्र, अपर जिला भू अर्जन पदाधिकारी एवं उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा निकिता के पुरस्कृत किया।