मधेपुरा: डीआरडीए में जिला स्तरीय सहकारी विकास समिति की हुई बैठक, दिए गए आवश्यक निर्देश
जिला मुख्यालय स्थित डीआरडीए में उप विकास आयुक्त अवधेश कुमार आनंद की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सहकारी विकास समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में डीडीसी ने निर्देश दिया कि सहकारी विकास से संबंधित सभी काम ससमय करें। कार्यों को पेंडिंग नहीं रखें। साथ ही पैक्सों के विकास के लिए योजना तैयार कर प्रतिवेदन उपलब्ध कराने पर भी चर्चा की गई।