मधेपुरा: मद्य निषेध विभाग ने विभिन्न जगहों पर छापेमारी कर एक तस्कर समेत 6 लोगों को किया गिरफ्तार
मद्य निषेध विभाग ने विभिन्न जगहों पर छापेमारी कर 22 पीस अवैध कफ सिरप और 15 लीटर देसी शराब के साथ एक तस्कर और 6 लोगों को शराब पीने के जुर्म में गिरफ्तार किया है। मद्य निषेध अधीक्षक बिपिन कुमार ने बताया कि ग्वालपाडा थाना क्षेत्र के जयरामपरसी चौक वार्ड तीन में छापामारी कर 22 पीस कफ सिरप एवं 15 लीटर चुलाई शराब बरामद कर राजेश कुमार को गिरफ्तार किया गया।