मधेपुरा: मधेपुरा नगर परिषद के सामान्य बोर्ड की बैठक सम्पन्न, वार्षिक बजट हुआ पारित
मधेपुरा नगर परिषद बोर्ड की बैठक मुख्य पार्षद कविता कुमारी साहा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में 5 माह बाद बजट प्रस्ताव पर चर्चा करते हुए 5.5 अरब से ज्यादा का बजट सर्वसम्मति से पारित हो गया है। इस के साथ ही वित्तीय वर्ष में नगर परिषद के विकास का रास्ता एक बार फिर से खुल गया।