मधेपुरा: मधेपुरा एससी एसटी थाना के पुलिस ने बलिया गांव से एससी एसटी केस के फरार अभियुक्त घनश्याम मेहता को गिरफ्तार किया।
मधेपुरा एससी एसटी थाना अध्यक्ष युगल किशोर फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रहे थे गुप्त सूचना पर पुरानी थाना क्षेत्र के बलिया गांव वार्ड नंबर 1 में छापामारी कर एससी एसटी केस के फरार अभियुक्त घनश्याम मेहता को गिरफ्तार किया पुलिस अभिरक्षा में न्यायालय में अभियुक्त को पेश किया न्यायालय ने अभियुक्त को जेल भेजा।