मधेपुरा: बीएनएमयू में स्नातक में ऑन स्पॉट नामांकन के लिए छात्र जदयू नेता ने DSW को सौंपा मांग पत्र
छात्र जदयू के विश्वविद्यालय अध्यक्ष निखिल सिंह यादव ने बुधवार को बीएनएमयू के डीएसडब्ल्यू को मांग पत्र सौंप कर स्नातक में ऑन स्पॉट नामांकन की तिथि जारी करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि बीएनएमयू में लगभग दो-तीन महीनों से स्नातक फर्स्ट सेमेस्टर सत्र 2024-28 में नामांकन की प्रक्रिया चल रही है। अब ऑन स्पॉट नामांकन की तिथि जारी की जाए।