बिंदकी: जुगुत खेड़ा गांव का युवक कानपुर रेलवे स्टेशन में मृत अवस्था में मिला, परिजनों में मचा हड़कंप, रो-रोकर बेहाल
फतेहपुर जनपद के थाना कल्यानपुर क्षेत्र के जुगुत खेड़ा गांव निवासी संदीप उर्फ धीरू पुत्र राम किशोर गुजरात प्रांत के वापी शहर में रहकर अपने बहनोई मनोज के साथ एक फैक्ट्री में मजदूरी करता था। 5 माह पूर्व गांव आया था। एक माह पहले रुक कर फिर गांव से वापी गया था। संदीप उर्फ धीरू कानपुर रेलवे स्टेशन में मृत पाया गया। शनिवार की शाम 6 बजे तक गांव में शोक का माहौल रहा।