पातेपुर: पातेपुर के मौदह बुजुर्ग गांव में प्रशासन ने अतिक्रमणकारियों पर चलाया बुलडोजर, जेसीबी से खाली कराई जमीन
पातेपुर के मौदह बुजुर्ग गांव स्थित पंचायत भवन के पास अतिक्रमण के विरुद्ध प्रशासन का बुलडोजर चलाया गया। इस दौरान मजिस्ट्रेट के रूप में पातेपुर RO मौजूद रहे। सोमवार की शाम 6 बजे के करीब भारी संख्या में पुलिस बल की मौजूदगी में अधिकारियों ने अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाकर जमीन को खाली कराया। बताया गया कि न्यायालय के आदेश पर कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटाया गया।