सागर नगर: मकरोनिया थाना क्षेत्र में युवक की अधिक शराब पीने से मौत
मकरोनिया थाना क्षेत्र में आने वाले ग्राम बड़तूमा निवासी एक युवक की अधिक शराब पीने के कारण हो गई। जिसकी जानकारी लगते ही थाना पुलिस मकरोनिया अस्पताल पहुंची और शव की पंचनामा कार्रवाई कर शव का रविवार को पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। वहीं पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।