सागर नगर: विट्ठल नगर वार्ड में मनाई गई संत रविदास महाराज की प्रतिमा स्थापना की पहली वर्षगांठ, MLA शैलेंद्र कुमार जैन हुए शामिल
संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की मूर्ति स्थापना के प्रथम वर्ष पूर्ण होने पर विट्ठल नगर वार्ड स्थित संत शिरोमणि रविदास जी महाराज मंदिर प्रांगण में सोमवार दोपहर 3 बजे कार्यक्रम का आयोजन किया गया,कार्यक्रम में कर्रापुर धाम आश्रम के महंत पंचम दास जी महाराज विशेष रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सागर विधायक शैलेंद्र कुमार जैन शामिल हुए।