सागर नगर: मोतीनगर थाना में हत्या के प्रयास के एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया, दो की तलाश जारी है
मोतीनगर थाना में आने वाले पंतनगर में तीन आरोपियों ने मां और उसके दो बेटों पर कुल्हाड़ी से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। घटना के बाद से ही तीनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर चल रहे थे। जिनमें से एक आरोपी को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य दो आरोपियों की पुलिस लगातार तलाश कर रही है।