माननीय मुख्यमंत्री, बिहार श्री सम्राट चौधरी द्वारा अगस्त 2026 की सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के बैंक खातों में DBT के माध्यम से पेंशन राशि हस्तांतरित की गई।
इस अवसर पर बेगूसराय एनआईसी कार्यालय में लाइव प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय एवं सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग सुश्री नेहा कुमारी सहित लाभुक उपस्थित रहे। जिले के कुल 2,63,338 लाभुकों के खातों में 30 करोड़ 35 लाख 97 हजार रुपये की राशि सीधे हस्तांतरित की गई। जिला पदाधिकारी ने कहा कि DBT से पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित होने के साथ पात्र लाभुकों को समय पर आर्थिक सहायता मिल रही है।
IPRD Bihar
Social Welfare Department, GoB
#begusarai