डूंगरपुर: *चित्तौड़गढ़ दुर्ग की गूंज अब लैटिन अमेरिका-कैरेबियन तक, 16 देशों के 32 क्रिएटर्स ने की यात्रा*
चित्तौड़गढ़। भारत सरकार के विदेश मंत्रालय की पहल पर लैटिन अमेरिका और कैरेबियन के 16 देशों से आए 32 सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर्स सोमवार को चित्तौड़गढ़ पहुंचे। ये सभी अपने-अपने देशों में लाखों फॉलोअर्स रखते हैं। इस 'फेम टूर' का उद्देश्य राजस्थान और भारत की पर्यटन, संस्कृति व विरासत को वैश्विक मंच पर पहुंचाना है।
विदेशी मेहमान सुबह उदयपुर से रवाना होकर छह ऑटो रिक्शा में दुर्ग पहुंचे। भ्रमण की शुरुआत कुंभा महल से हुई। इसके बाद विजय स्तंभ, पद्मिनी पैलेस, कीर्ति स्तंभ, जौहर स्थल, समाधीश्वर महादेव मंदिर और संग्रहालय देखा। टूर गाइड्स ने उन्हें चित्तौड़गढ़ के इतिहास, वीरता और स्थापत्य कला के बारे में विस्तार से बताया।
दुर्ग भ्रमण के दौरान क्रिएटर्स स्थानीय लोगों से मिले। कई ने राजस्थानी संगीत पर ठुमके लगाए। कोटा की सृष्टि पांचाल के साथ डांस रील बन�