चाईबासा: बी.एड. सत्र 2023-25 के छात्र-छात्राओं ने लंबित शैक्षणिक समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा
कोल्हान विश्वविद्यालय के अंतर्गत बी.एड. सत्र 2023-25 के छात्र-छात्राओं ने अपनी लंबित शैक्षणिक समस्याओं को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपने के लिए छात्र-छात्राएँ शांतिपूर्ण एवं अनुशासित तरीके से विश्वविद्यालय परिसर पहुँचे थे।तृतीय सेमेस्टर का परिणाम अब तक प्रकाशित नहीं होने एवं चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा नहीं लिए जाने पर चिंता जताई