डेहरी: जमुहार में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई बाबा गणिनाथ गोविन्द जयंती
Dehri, Rohtas | Sep 12, 2026 जमुहार में श्रद्धा और उल्लास से मनी बाबा गणिनाथ गोविन्द जयंती जमुहार में अखिल भारतीय मद्धेशिया वैश्य (कानू) महासभा के तत्वावधान में बाबा गणिनाथ गोविन्द जयंती समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व विधायक इं. सत्यनारायण सिंह, मुखिया रणजी देवी एवं भाजपा सोशल मीडिया जिला संयोजक संजीव कुमार ने संयुक्त रूप से किया।