BREAKING : *विश्व पर्यावरण दिवस पर जिलेभर में पौधारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित*
आज दिनांक 05.06.2026 को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा जिलेभर में विभिन्न कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा गांधी चिल्ड्रेन पार्क, सुपौल में स्वच्छता अभियान के साथ हुई। इसके उपरांत समाहरणालय परिसर में श्री सावन कुमार, भा.प्र.से., जिलाधिकारी, सुपौल द्वारा "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, सुपौल, वन प्रमंडल पदाधिकारी, सुपौल सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
समाहरणालय परिसर में कुल 50 पौधे लगाए गए। साथ ही जिलाधिकारी द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं जन-जागरूकता के उद्देश्य से पर्यावरण रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
इसी क्रम में नवोदय विद्यालय परिसर में 100 पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम में नवोदय विद्यालय एलुमनी एसोसिएशन के सचिव श्री गुण सागर साहू, कोषाध्यक्ष श्री सादव अख्तर, सदस्य श्री शंभू कुमार, श्री आदित्य कुमार, श्री राहुल कुमार, समाजसेवी श्री पंकज प्रियदर्शी, श्री राजेंद्र साहू, श्रीमती शकुंतला देवी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
राधेश्याम पब्लिक स्कूल में पर्यावरण एवं वन विभाग द्वारा बच्चों के लिए पेंटिंग एवं लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वन प्रमंडल पदाधिकारी, वनपाल एवं वनरक्षी उपस्थित रहे।
वीरपुर वन प्रक्षेत्र के तत्वावधान में न्यू कैम्ब्रिज रेजिडेंशियल स्कूल, वीरपुर में बच्चों के बीच पौधों का वितरण एवं पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। यहां कुल 200 पौधे लगाए गए।
इसके अतिरिक्त कोशी ऑर्गनाइजेशन (NGO) द्वारा 200 तथा BAIF NGO द्वारा 300 पौधों का रोपण किया गया।
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित इन कार्यक्रमों के माध्यम से आमजन, विद्यार्थियों एवं विभिन्न संस्थाओं को पर्यावरण संरक्षण, हरित आवरण बढ़ाने तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के प्रति जागरूक किया गया.
#followerseveryone #fbreels #viralreels #bhimnagar #vairal #treding #newsfeed #पर्यावरण #Supaul #पौधा #bihar #SupaulNews #followers #highlights District Administration Supaul Niraj Kumar Singh Supaul Police Supaul NEWS7 Samrat Choudhary Breaking News
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Department of Environment, Forest & Climate Change, Govt. of Bihar