सिकंदरा: पिंडार्थू नहर पुल के नीचे फंसे कई मृत पशु, दुर्गंध से राहगीर परेशान, बीमारी फैलने के डर से ग्रामीणों में दहशत
सिकंदरा तहसील क्षेत्र के पिंडार्थू गांव के पास से निकली नहर के पुल के नीचे कई मृत पशु फंसे हुए हैं। कई दिनों से मृत पशुओं के पड़े रहने के कारण आसपास तेज दुर्गंध फैल रही है, जिससे राहगीरों और ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नहर पुल से गुजरने वाले लोग मुंह और नाक बंद कर निकलने को मजबूर हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि औरैया जनपद की ओर से मृत पशु पान