सेवा मेरा योगदान स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026 अंतर्गत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर जिला पंचायत अशोकनगर के सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा झाड़ू लगाकर श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन कार्यालय में साफ सफाई कर किया गया। जिसमें स्वच्छता शपथ ली जाकर स्वच्छता साथियों का सम्मान किया गया।इस कार्यक्रम के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री राजेश कुमार जैन एवं लेखा अधिकारी श्री हेमंत पांडे जी तथा आजीविका मिशन के प्रभारी जिला प्रबंधक श्री अवनीश अग्निहोत्री,जिला समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन श्रीमती सरिता बंसल, जिला समन्वयक सामाजिक अंकेक्षण श्री सूरज मालवीय, अरविंद गौतम, रितेश श्रीवास्तव , दीपक कलावत , शिव प्रसाद तथा श्री भारद्वाज ,पर्वत चोपड़ा, बाबूलाल ,मथुरा प्रसाद ,अशोक नामदेव उपस्थित रहे।
#सेवा_संकल्प_अभियान
#ashoknagar