खालवा: खंडवा पुलिस की पहल से 240 लोगों को मिला सुरक्षा का सहारा; अब न हेलमेट खरीदने की मजबूरी, न चालान का डर
Khalwa, Khandwa | Nov 11, 2026 खंडवा। किसी के पास हेलमेट नहीं है और उसे दोपहिया वाहन से सफर करना है, तो अब उसकी सुरक्षा के लिए खंडवा पुलिस ने एक अनूठी व्यवस्था शुरू की है। कहारवाड़ी चौकी, मच्छी बाजार में स्थापित हेलमेट बैंक जरूरतमंद वाहन चालकों के लिए मददगार साबित हो रहा है। खास बात यह है कि अब तक 240 बार इस हेलमेट बैंक का उपयोग किया जा चुका है।