लालबर्रा: लापरवाही: महीनों बाद भी अधूरी सड़क व पुलिया, अमोली समनापुर मार्ग के निवासी परेशान
लालबर्रा। स्थानीय बस स्टैंड से महज 600 मीटर की दूरी पर स्थित अमोली-समनापुर मार्ग और 'कलवर्ट बॉक्स पुलिया' का निर्माण कार्य ठेकेदार की घोर लापरवाही और कछुआ गति के कारण आम जनता के लिए जी का जंजाल बन गया है। बिना किसी ठोस कार्ययोजना के सड़क, नाली और पुलिया का निर्माण एक साथ शुरू करने से पूरा क्षेत्र अव्यवस्था की चपेट में है। मुख्य मार्ग बंद होने के कारण भारी व