बाराचट्टी प्रखंड के सुलेबटा उच्च विद्यालय के मैदान में रविवार को दोपहर एक बजे हिन्दू सम्मेलन आयोजन समिति के तत्वावधान में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में महिला-पुरुषों ने भाग लिया और हिन्दू समाज की एकता, धर्म संरक्षण एवं सामाजिक जागरूकता को लेकर विचार साझा किए।