शिवपुरी जिले में आज मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे आयोजित जनसुनवाई में तहसील पोहरी के ग्राम अतवेई निवासी अतबल यादव ने अपनी कृषि भूमि के सीमांकन को लेकर कलेक्टर से शिकायत की। उन्होंने बताया कि उनकी भूमि सर्वे नंबर 146, 147 और 148 में स्थित है, जिसका सीमांकन कराने के लिए उन्होंने पहले ही तहसीलदार पोहरी के समक्ष आवेदन दिया था।