हापुड़ हाईवे पर दर्दनाक हादसा: खराब बस का इंतजार कर रहे यात्रियों को ट्रोले ने रौंदा, बच्ची समेत दो की मौत #viralvideo #uppolice
#up #police
हापुड़ में मंगलवार की सुबह हाईवे पर रोडवेज बस खराब होने के बाद दूसरी बस का इंतजार कर रहे यात्रियों को तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रोला ने रौंदा। हादसे में एक पांच वर्षीय बच्ची व 15 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई। जबकि हादसे में छह यात्री घायल हो गए। जिनमें से दो महिलाओं की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें मेरठ रेफर किया गया है। सभी यात्री सुबह तड़के सीतापुर डिपो की रोडवेज बस में सवार होकर दिल्ली और नोएडा जा रहे थे और सोना कट के पास उनकी बस खराब हो गई थी। सभी यात्री यहां खड़े होकर दूसरी बस का इंतजार कर रहे थे। हादसे के बाद ट्रोला चालक मौके से फरार हो गया था। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची थाना देहात व हाफिजपुर पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को सीएचसी और जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ट्रोले को कब्जे में ले�