पत्रकार पर हमले के विरोध में एकजुट हुआ उपज, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन
- पत्रकार सुरक्षा को लेकर एकजुट हुए पत्रकार, दोषियों की गिरफ्तारी तक संघर्ष का ऐलान
मेरठ। पत्रकार कुलदीप भारद्वाज के कथित अपहरण, जानलेवा हमले, लूट एवं धमकी के मामले में मंगलवार को पत्रकार समाज एकजुट दिखाई दिया। उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट्स (उपज) के नेतृत्व में सैकड़ों पत्रकारों ने थाना हस्तिनापुर पहुंचकर फरार आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और अवैध खनन से जुड़े तत्वों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।
उपज पत्रकार संगठन के जिलाध्यक्ष अजय चौधरी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न पत्रकार संगठनों के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भाग लिया। ज्ञापन थाना प्रभारी लाला राम शर्मा एवं नायब तहसीलदार सचिन चौधरी को सौंपा गया। पत्रकारों ने आरोप लगाया कि हस्तिनापुर निवासी पत्रकार कुलदीप भारद्वाज जनहित के मुद्दों, व