विदिशा: RTO और पुलिस के संयुक्त अभियान में 450 बसों की जांच, 92 पर हुई चालानी कार्रवाई, शुक्रवार को अभियान खत्म
विदिशा पुलिस और जिला परिवहन विभाग की संयुक्त कार्रवाई में विदिशा जिलेभर में एक सप्ताह तक यात्री बसों की जांच की गई थी। शुक्रवार शाम 6 बजे ऐसा अभियान का समापन किया गया विदिशा पुलिस द्वारा जारी सूचना में बताया गया कि 7 दिन की संयुक्त अभियान में कुल 450 बसो की जांच की गई। इस दौरान 92 नियम विरुद्ध बसों पर चलने कार्रवाई करते हुए 76300 का शमन शुल्क जमा किया गया।