🚨 BREAKING NEWS | महराजगंज
🌳 निचलौल में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, आरा मशीन पर छापा
7 बोटा साखू की लकड़ी जब्त, परमिट और ट्रांजिट पास की जांच शुरू
📍 निचलौल। निचलौल रेंज से महज करीब 100 मीटर की दूरी पर संचालित एक आरा मशीन पर वन विभाग ने छापेमारी कर 7 बोटा साखू की लकड़ी बरामद कर जब्त की है। कार्रवाई हरेड़ीह वार्ड स्थित साहू आरा मशीन पर की गई।
बताया जा रहा है कि जनप्रतिनिधि की शिकायत के बाद वन विभाग के उच्चाधिकारियों ने मामले का संज्ञान लिया, जिसके बाद डीएफओ के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। जांच के दौरान लकड़ी के संबंध में वैध अनुमति और ट्रांजिट पास उपलब्ध नहीं होने की बात सामने आई।
वन विभाग ने बरामद लकड़ी को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। आरा मशीन पर मौजूद अन्य लकड़ियों के परमिट एवं ट्रांजिट पास की भी जांच की जा रही है।
वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि यदि जांच में अन्य लकड़ी भी अवैध पाई गई तो संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
⚠️ सवाल: रेंज कार्यालय से महज 100 मीटर की दूरी पर कथित रूप से चल रहे इस कारोबार की भनक पहले क्यों नहीं लगी? जनप्रतिनिधि की शिकायत के बाद हुई कार्रवाई ने वन विभाग की निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।
Public maharajganj
#BreakingNews #Maharajganj #Nichlaul #ForestDepartment #SakhauWood #Raid #IllegalWood #AaraMachine #UPNews #MaharajganjNews #publicmaharajganjnews
Maharajganj, Maharajganj | Aug 8, 2026