राऊ: राऊ में 25 वर्षीय युवती की संदिग्ध मौत, अस्पताल पहुंचाने वाले युवक ने खुद को पति बताया
Rau, Indore | Aug 14, 2026 शुक्रवार 4 बजे मिली जानकारी के मुताबिक राऊ थाना क्षेत्र के रंगवासा में किराए के फ्लैट में रहने वाली संगीत पिता भारत 25 वर्ष की कल एसिड पीने से निजी अस्पताल में मौत हो गई। गम्भीर हालत में अस्पताल लेकर पहुंचे जगन नाम युवक ने अपने आपको युवती का पति बताया ,बरहाल पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा।-