टीकमगढ़: सांप के डसने से महिला की मौत, जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
गुजोरा गांव निवासी रूबी लोधी को सांप ने काट लिया, जिसके बाद परिजन उन्हें तत्काल घुवारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद रूबी लोधी को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों में शोक का माहौल है।