वन महोत्सव के तहत ग्राम शेगो में कांग्रेस द्वारा वृक्षारोपण अभियान
Kullu Times
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) और हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में आज जिला लाहौल-स्पीति कांग्रेस कमेटी द्वारा वन महोत्सव के पावन अवसर पर एक विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जिला लाहौल-स्पीति के ऊर्जावान जिलाध्यक्ष दोरजे लारजे के कुशल नेतृत्व में और स्पीति ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष सेरतोलो के साथ, स्पीति ब्लॉक कांग्रेस के समस्त निष्ठावान एवं समर्पित कार्यकर्ताओं ने इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लिया।जनरल सेक्रेटरी छेटूप दोरजे ,लोबजंग, उदय कुमार , अरुण कुमार राजपूत, विजय आनंद प्रधान यूरनाथ पंचायत श्री दोरजे अमिताभ एग्जिक्युटिव मेंबर ,
अंजीन, छेरिंग ताशी वाइस प्रेसिडेंट डीसीसी , लोबजंग तंडुप डीसीसी वाइस प्रेसिडेंट,टी.ए.सी
छेवांग रिगजिन ,केसंग रापचिक ,वीर भगत
बुद्धा जेनरल सेक्टरी डीसीसी,
आदि उपस्थित रहे
इस अवसर पर विशेष रूप से लाहौल से आए जिला के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का दल भी स्पीति पहुंचा, जिसने पार्टी की एकजुटता और पर्यावरण के प्रति साझा प्रतिबद्धता को दर्शाया। सभी कार्यकर्ताओं ने ग्राम शेगो के प्लांटेशन एरिया में बड़ी संख्या में पौधे रोपित किए।
इस कार्यक्रम में वन्य प्राणी मण्डल के अधिकारी सुरेश नेगी और वन विभाग के अन्य कर्मचारी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने पौधों के संरक्षण और इस उच्च हिमालयी क्षेत्र के लिए उपयुक्त प्रजातियों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।
जिलाध्यक्ष दोरजे लारजे ने अपने संबोधन में कहा -
"कांग्रेस पार्टी केवल राजनीति ही नहीं, बल्कि सामाजिक और पर्यावरणीय दायित्वों के प्रति भी पूरी तरह सजग है। AICC के हमारे शीर्ष नेतृत्व और प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के पर्यावरण संरक्षण के आह्वान पर हमने यह अभियान शुरू किया है। वन महोत्सव सिर्फ एक पौधा लगाना नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए जीवन सुरक्षित करना है।"
उन्होंने आगे कहा कि यह अभियान यहीं नहीं रुकेगा। जिला कांग्रेस आने वाले दिनों में कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर स्पीति के साथ-साथ लाहौल घाटी के विभिन्न क्षेत्रों में भी इसी तरह वृक्षारोपण अभियान को और तेज करेगी, ताकि लाहौल-स्पीति जैसे ठंडे रेगिस्तानी क्षेत्र में हरियाली को बढ़ाया जा सके और पर्यावरण संतुलन को बनाए रखा जा सके।
अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने रोपित किए गए पौधों की देखभाल और संरक्षण का संकल्प लिया।
Kullu, Kullu | Aug 26, 2026