### शहीद के घर पहुंचीं स्मृति ईरानी, पत्नी को बंधाया ढांढस
**अमेठी।** लद्दाख में ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले बीएसएफ जवान शिवकुमार मिश्र के घर पहुंचीं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी। उन्होंने शहीद की पत्नी अर्चना मिश्रा और परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया।
आपको बता दें कि स्मृति ईरानी अमेठी में भाजपा सदस्यता कार्यक्रम के सिलसिले में पहुंची थीं। इस दौरान गौरीगंज विधायक राकेश प्रताप सिंह भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में शामिल होने से पहले स्मृति ईरानी ने शहीद के घर पहुंचकर शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की।
लद्दाख में ड्यूटी के दौरान सीने में दर्द की शिकायत के बाद बीएसएफ जवान शिवकुमार मिश्र का निधन हो गया था। बुधवार को उनका पार्थिव शरीर अमेठी पहुंचने पर बड़ी संख्या में लोग श्रद्धांजलि देने उमड़े। जवान के निधन से परिवार और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।
BJP Uttar Pradesh Kishori Lal Sharma खबर पब्लिक न्यूज 0.2 एलटी न्यूज़ ट्वेंटी फोर Dainik Bhaskar Smriti Zubin Irani Suresh Yagyasaini Jagdishpur
Amethi, Amethi | Oct 14, 2026