दतिया नगर: जूनियर डॉक्टरों ने अटेंडर को पीटा, कमरे में बंधक बनाया, युवक ने फांसी लगाने की कोशिश की, पुलिस ने बचाया
दतिया मेडिकल कॉलेज के ऑर्थो वार्ड में मंगलवार रात मरीज के अटेंडर के साथ मारपीट और उसे ड्यूटी रूम में बंद किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद अस्पताल परिसर में देर रात तक हंगामे और तनाव की स्थिति बनी रही। जानकारी के अनुसार बरगाय निवासी प्रदीप पाल अपने चाचा का इलाज कराने अस्पताल पहुंचा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर उसकी जूनियर डॉक्टरों से कहासुनी हुई।