झाझा: बलियो गांव के समीप उलाय नदी में लोग अब भी पुल का इंतजार कर रहे हैं, बरसात में नदी पार करना मजबूरी
Jhajha, Jamui | Sep 5, 2026 बलियो गांव के समीप उलाय नदी पर पुल निर्माण की ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग अब तक पूरी नहीं हो सकी है। इसके कारण 20 से अधिक गांवों के लोगों को झाझा प्रखंड मुख्यालय आने-जाने के लिए बरसात में नदी की तेज धार से गुजरना पड़ता है। बलियो होकर ग्रामीण सोनो और खैरा प्रखंड की ओर भी आवागमन करते हैं। शनिवार को दोपहर 2 बजे ग्रामीण मकुंदी यादव, सोनू खान, सहबाज खान, राहु