कोलायत: श्रद्धा और आस्था के संगम में डूबा कोलायत क्षेत्र, शिवरात्रि पर मंदिरों में उमड़ा जनसैलाब, झझु में हुए आयोजन
कोलायत क्षेत्र के झझु, हाडला, मोखा, हदा, मढ़, कोटड़ी, गजनेर सहित आसपास के अनेक गांवों में महाशिवरात्रि का पर्व अपार श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। अलसुबह से ही शिवालयों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं और क्षेत्र हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा। ग्रामीण इलाकों के मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना, रुद्राभिषेक और भजन-कीर्तन के आयोजन हुए।