चमोली: डॉ. जसवंत लाल को मिलेगा राष्ट्रीय स्तर का राजीव गांधी गौरव अवार्ड
डॉ. जसवंत लाल को 23 अगस्त को नई दिल्ली में राष्ट्रीय सम्मान 'राजीव गांधी गौरव अवार्ड' से नवाजा जाएगा। उन्हें जनहित और मानवाधिकारों के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए चुना गया है। यह पुरस्कार चमोली जिले के लिए गौरव की बात है।