जनप्रतिनिधियों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित
अपने क्षेत्र के लोगों को विकास योजनाओं का लाभ दें-एससी आयोग अध्यक्ष
------
मध्यप्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ. कैलाश जाटव ने होटल राधिका विलास में जनप्रतिनिधियों के साथ आयोजित संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि नगरीय एवं पंचायत क्षेत्र के जनप्रतिनिधि अपने-अपने क्षेत्र में लोगों को विकास योजनाओं का लाभ दिलाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभायें। आमजन को मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता में वृद्धि के लिए निरंतर प्रयास करें।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गुड्डी बाई आदिवासी, सहरिया विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री सीताराम आदिवासी, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री शशांक भूषण, जिला पंचायत सदस्य श्री गिरधारी बैरवा, भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री मोहर सिंह आदिवासी, भाजपा मंडल अध्यक्ष कराहल श्री हरनाथ देवरिया, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्री राजेन्द्र अकोदिया, पूर्व अध्यक्ष श्री पूरण आर्य सहित जनपद सदस्य, पार्षदगण, सरपंच आदि जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
एससी आयोग के अध्यक्ष डॉ कैलाश जाटव ने कहा कि आयोग स्तर पर समस्याओं को त्वरित रूप से सुनने के लिए विभाग द्वारा साफ्टवेयर तैयार कराया जा रहा है, जिस पर फोटो और वीडियो भी अपलोड हो सकेंगे। इस सॉफ्टवेयर के माध्यम से अनुसूचित जाति क्षेत्रो में विकास से संबंधित समस्याओं की जानकारी प्रदाय की जा सकेगी, जिस पर तुरंत संज्ञान लेकर समाधान की कार्यवाही की जायेगी तथा सॉफ्टवेयर के माध्यम से समस्याओं के सुनने एवं उनके निराकरण में तेजी आयेगी।
सहरिया विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री सीताराम आदिवासी ने कहा कि शासन द्वारा हर वर्ग के लिए कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है, जिसका लाभ प्रदान करने के लिए सभी जनप्रतिनिधि अपने स्तर पर कार्य करें।
जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गुड्डी बाई आदिवासी ने कहा कि सरकार ने सभी वर्गो को उचित प्रतिनिधित्व प्रदान किया है, मध्यप्रदेश सरकार की इस समावेशी और समरसता की नीति के चलते आज अनुसूचित जाति और जनजाति वर्ग के लोग महत्वपूर्ण पदो पर अपना दायित्व निभा रहे है।
भाजपा जिला अध्यक्ष श्री शशांक भूषण ने कहा कि मध्यप्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ कैलाश जाटव धीर गंभीर प्रवृति है तथा अपने अनुभव से समस्याओं के निराकरण में उनकी भूमिका प्रभावी है। आयोग के अध्यक्ष के रूप में वे लोगों की समस्याओं का निराकरण कर रहे है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा हाल ही में लागू की गई वीबी जी रामजी योजना के माध्यम से पंचायतो के पदाधिकारी अपने-अपने ग्राम का समावेशी तथा समुचित विकास करें। इस योजना में 318 प्रकार के कार्य कराये जा सकते है, जिनके माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में अधोसरचनात्मक विकास को गति प्रदान करें।
इस अवसर पर एससी आयोग के अध्यक्ष डॉ जाटव द्वारा जनप्रतिनिधियों से सुझाव लिये गये, जिसमें पूर्व सरपंच श्री वीरमदेव बिसारिया, श्री महेश कुमार जोनवार, पार्षद श्री सुमेर सिंह, जनपद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि श्री सुरेश मीणा, सांसद प्रतिनिधि श्री बाबू सिंह यादव, श्री रामरूप बिसारिया, भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री हरनाथ देवरिया, श्री सुल्तान जाटव, श्री रामस्वरूप जाटव एवं श्री रामरूप मीणा द्वारा अपने सुझाव एवं समस्याओं के संबंध में जानकारी प्रदान की गई, जिनके समाधान का आश्वासन आयोग अध्यक्ष डॉ जाटव द्वारा दिया गया।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur
31 views | Sheopur, Madhya Pradesh | Jul 18, 2026