छपारा सिद्ध बाबा घाट से निकलेगी विशाल कांवड़ यात्रा
विधायक ठाकुर रजनीश सिंह ने श्रद्धालुओं से की शामिल होने की अपील
24 अगस्त, सोमवार को छपारा के सिद्ध बाबा घाट से विशाल कांवड़ यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हैं। इसे लेकर केवलारी विधायक ठाकुर रजनीश सिंह ने क्षेत्रवासियों एवं श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।
विधायक ने सभी से श्रद्धा और आस्था के साथ इस पावन यात्रा में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने का आह्वान किया। Rajneesh Harvansh Singh Dinesh Rai Munmun
Chhapara, Seoni | Aug 22, 2026