धनोरा कॉलेज: दो मुख्यमंत्रियों की घोषणा, फिर भी कॉलेज का इंतजार!
शिवराज सिंह चौहान और डॉ. मोहन यादव की घोषणाओं की स्लिप सामने
धनोरा में शासकीय महाविद्यालय की मांग को लेकर आंदोलन के बीच अब दो महत्वपूर्ण दस्तावेज सामने आए हैं। इनमें पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और मध्य प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा धनोरा में कॉलेज को लेकर की गई घोषणाओं का उल्लेख है।
सवाल सीधा है—जब दो मुख्यमंत्रियों की घोषणा सामने है, तो फिर धनोरा में कॉलेज अब तक क्यों नहीं बना?
📌 घोषणा हुई… उम्मीद जगी… लेकिन कॉलेज का इंतजार आज भी जारी!
धनोरा के छात्रों और युवाओं ने अब इसी मुद्दे को लेकर आवाज बुलंद की है और शासन से घोषणा को धरातल पर उतारने की मांग की है।
दोनों घोषणाओं की स्लिप देखिए और खुद तय कीजिए—आखिर धनोरा के कॉलेज का इंतजार कब खत्म होगा?
HK News Seoni
#धनोरा #Dhonora #CollegeDemand #ShivrajSinghChouhan #MohanYadav #StudentProtest #Seoni #HKNewsSeoni #कॉलेज_की_मांग #छात्र_आंदोलन Rajneesh Harvansh Singh Dinesh Rai Munmun Adv Nitin Daheriya
Chhapara, Seoni | Aug 21, 2026