भीलवाड़ा: सेलिब्रेशन मॉल में शॉपिंग करते दबोचा गया 16 से अधिक मुकदमों में वांटेड 65 हजारी तस्कर, 6 साल से था फरार
नशे के सौदागरों के खिलाफ एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने स्वतंत्रता दिवस पर बड़ी कार्रवाई करते हुए छह साल से फरार चल रहे 65 हजार रुपये के इनामी तस्कर पप्पूलाल उर्फ पप्पू को उदयपुर के सेलिब्रेशन मॉल से गिरफ्तार किया। आरोपी राजस्थान और मध्यप्रदेश में डोडा-चूरा तस्करी के नेटवर्क में सक्रिय बताया जा रहा है। उसके खिलाफ दोनों राज्यों में 16 से अधिक आपराधिक प