श्री पंचमुखी बालाजी महाराज कोटडी में चल रही संगीतमय श्रीमद भागवत कथा का सातवें दिन शुक्रवार को सुदामा चरित्र के साथ समापन हुआ। कथा में श्री महामंडलेश्वर महंत रामनरेशदास महाराज परमहंस बगीची कल्याणराय जी मंदिर बारां व चित्रकूट धाम ने कथा में सातों दिन भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न लीलाओं का वर्णन किया गया।