जमुई: सदर अस्पताल में पहली बार HIV पॉजिटिव गर्भवती का सुरक्षित प्रसव हुआ, जच्चा-बच्चा स्वास्थ्य, पहले किया जाता था रेफर
Jamui, Jamui | Oct 2, 2026 सदर अस्पताल की बेहतर स्वास्थ्य सुविधा व व्यवस्था में एक और बदलाव व बढ़ोतरी की गई है। अब हेपेटाइटिस या HIV पॉजिटिव या अन्य गंभीर बीमारी से ग्रसित गर्भवती का प्रसंव किया जाएगा। सदर अस्पताल में पहली बार चिकित्सकीय टीम ने HIV पॉजिटिव गर्भवती का सुरक्षित प्रसव कराया। जच्चा और बच्चा दोनों स्वास्थ्य बताए जा रहे हैं। उक्त जानकारी शुक्रवार की सुबह 9:30 बजे दी गई है।