हाथरस: कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के एक गांव से अपह्त हुई निवासी 15 वर्षीय किशोरी को पुलिस ने किया दस्तयाब,कराया डॉक्टरी परीक्षण
हाथरस की कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के एक गांव से 15 वर्षीय किशोरी के अपह्त हो जाने के बाद परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। कार्यवाही करते हुए कोतवाली हाथरस गेट पुलिस ने 15 वर्षीय किशोरी को दस्तयाब कर जिला अस्पताल लाकर डाक्टरी परीक्षण कराया है। कोतवाली हाथरस गेट पुलिस ने मामले को लेकर आगे की आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दी है ।