हाथरस: नयागंज स्थिति सादाबादिया डेरी में जंगला से घुसकर एक चोर ने चोरी की बारदात को दिया अंजाम, घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद
सदर कोतवाली क्षेत्र के नयागंज स्थिति सादाबादिया डेरी में जंगला से घुसकर एक चोर ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोर द्वारा डेरी में जंगला से घुसकर की गई चोरी की पूरी घटना CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। चोर ने डेरी से करीब 35 हजार रुपए की चोरी कर वारदात को अंजाम दिया है। घटना 28 जुलाई की बताई गई है। डेरी में हुई चोरी सदर पुलिस पर सवालिया निशान खड़े करती है।