हाथरस: रत्नगर्भा कॉलोनी में मकान में हुई चोरी की घटना में शामिल अभियुक्त को पुलिस ने PCR पर लाकर की पूछताछ, चोरी के आभूषण बरामद
हाथरस की रत्नगर्भा कॉलोनी में अज्ञात चोरों द्वारा ताला तोड़कर घर में सामान जेवरात को नगदी चोरी की गई थी। पुलिस ने 2 अभियुक्तों को पहले ही जेल भेज दिया था। तीसरे अभियुक्त ने न्यायालय में आत्मसमर्पण किया था। चौथे अभियुक्त वांछित चल रहा था। कोतवाली हाथरस गेट पुलिस ने पीसीआर पर लाकर चौथे अभियुक्त की निशानदेही पर 1 जोड़ी तोड़िया 3 सिक्के सफेद धातु के बरामद किए हैं।