हाथरस: हाथरस जंक्शन थाना क्षेत्र के गांव एहन के पास ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर व्यक्ति हुआ घायल अस्पताल में उपचार जारी
हाथरस जंक्शन थाना क्षेत्र के गांव एहन के पास बेटी के घर से लौट रहे बाइक सवार पिता को तेज गति ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी! जिससे बाइक सवार व्यक्ति श्रीपाल गंभीर रूप से घायल हो गया! दुर्घटना को देखकर मौके पर खेतों में काम कर रहे ग्रामीण आ गए! इसी क्रम में ग्रामीणों की मदद से ऑटो से घायल व्यक्ति को हाथरस जिला अस्पताल के लिए भिजवाया है जिसका उपचार जारी है!