काको: भेलू बीघा गांव में पति से कहासुनी के बाद नवविवाहिता ने चूहा मारने वाली दवा खाकर आत्महत्या का प्रयास किया
पति से पैसों को लेकर हुए विवाद के बाद भेलू बीघा गांव में एक नव विवाहिता ने चूहा मारने वाली दवा खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। जिसके बाद परिजनों के द्वारा उक्त महिला को स्थानीय स्तर से इलाज कराने के बाद सदर अस्पताल जहानाबाद भेज दिया गया। परिजनों ने बताया कि पैसों के लेकर पति से हुई मामूली कहासुनी के बाद उन्होंने यह खौफनाक कदम उठाया।