काको: सरस्वती मोड़ के पास पाइन से मिला एक व्यक्ति का शव, परिजनों ने डूबने से मौत की बात कही
काको के सरस्वती मोड़ के पास एक पैन से एक शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई मृतक की पहचान पास के सम्मतपुर निवासी गणेश राम के रूप में की गई । परिजनों ने शुक्रवार दिन में करीब 12 बजे बताया कि मृतक गुरुवार शाम अपने घर से काको बाजार करने निकले थे और तब से लापता थे जहां आज सुबह स्थानीय लोगों द्वारा सूचना दिया गया कि उनका शव पानी में तैरते हुए पाया गया।