काको: कन्नौदी के पास बोलोरो की टक्कर से बारा टोला कोठिया निवासी युवक गंभीर रूप से घायल
प्रखंड के बारा टोला कोठिया निवासी एक बाइक सवार युवक को कन्नौदी के पास एक तेज रफ्तार बोलोरो ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे युवक बाइक समेत रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद घायल युवक को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज जारी है। परिजनों ने गुरुवार सुबह करीब 8 बजे बताया कि युवक का रोहित कुमार अपने मामा के घर किसी काम से गया था।