काको: पुलिस अधीक्षक ने काको थाने का निरीक्षण किया, निर्देश दिए
पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह के द्वारा काको थाने का औचक निरीक्षण किया गया जिला प्रशासन के द्वारा गुरुवार रात्रि करीब 8 बजे बताया गया कि इस दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय ने थाना सिरिस्ता, लंबित कांडों, वारंट-कुर्की, थाना संसाधन इत्यादि की समीक्षा की। साथ ही मौजूद थानाध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।