काको: भेलावर सहित जिले में सघन वाहन जांच अभियान, पुलिस ने वसूला ₹100500 जुर्माना
जिले के पुलिस कप्तान अरबिंद प्रताप सिंह के विधि व्यवस्था सुदृढ़ करने के आदेश के आलोक में भेलावर सहित जिले के विभिन्न थानों की पुलिस के द्वारा सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया जिसमें विभिन्न वाहनों के कागज पतर सहित डिक्की की सघन जांच की गई। जिला प्रशासन के द्वारा बताया गया कि जांच के दौरान अवैध रूप से वाहन चलाने वाले लोगों से जुर्माना बसूला किया गया।