हम आपको बता दें कि आज दिनांक 21फरवरी 2026 दिन शनिवार को सुबह 11:00 बजे अंबिकापुर में नगर निगम द्वारा सप्लाई किए जा रहे पानी को लेकर चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। नवागढ़ इलाके में पीलिया के बढ़ते मामलों के बीच स्वास्थ्य विभाग द्वारा कराई गई जांच में नल से पहुंच रहा पानी दूषित पाया गया है।